अबोहर के जिम में अनैतिक गतिविधियों पर हंगामा: एक महिला पकड़ी गई; मोहल्लावासियों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग – Abohar News
अबोहर शहर की गली नंबर-6 स्थित एक जिम में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर मंगलवार को मोहल्ले में हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके से एक महिला को पकड़ा, जबकि कुछ युवक भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। मोहल्लावासियों ने जिम संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जिम में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। उनके अनुसार, जिम के दो प्रवेश द्वार हैं और यहां बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मोहल्लावासी बोले- इन गतिविधियों के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा मोहल्लावासियों का कहना है कि इन कथित गतिविधियों के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों व युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जिम की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर मौजूद मोहल्लावासी दारा सिंह ने आरोप लगाया कि जिम में लंबे समय से गलत गतिविधियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार संचालक को समझाया गया और पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। दारा सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने वालों को धमकियां भी दी जाती हैं।
Source link

