बरनाला में मनरेगा कर्मचारियों ने फूंकी वादों की गठरी: बोले- 18 साल से कच्ची नौकरी, 8 महीने से वेतन नहीं, घेराव की चेतावनी दी – Barnala News
पंजाब में मनरेगा कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। बरनाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत मनरेगा कर्मचारी यूनियन पंजाब के सदस्यों ने बरनाला-हंडियाया रोड पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के कथित ‘झूठे वादों…

