- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Fog Cold Increase No Rain November
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 5 नवंबर को मौसम ड्राई रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और पहाड़ो (उत्तर-पश्चिम दिशा) से हवाएं चलेंगी। दिवाली पर भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्र
इसके अलावा तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। रोपड़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम महकमा के अनुसार अगले 6 दिनों तक पंजाब में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अर्थात वर्षा की संभावना 10 नवंबर के पश्चात बन रही है।
अगले 3 दिनों तक राज्य के कुछ स्थानों पर रात और सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे पहले तीन नवंबर को अमृतसर व चंडीगढ़ में कोहरा दर्ज किया गया है।
मोहाली की रातें गर्म, फरीदकोट सबसे ठंडा
मोहाली की रातें गर्म, फरीदकोट सबसे ठंडा पंजाब और चंडीगढ़ में रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। मोहाली में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यहां रातें दूसरे शहरों के मुकाबले गर्म रहीं। वहीं, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सबसे कम है।
चंडीगढ़ में रात का तापमान 14.4 डिग्री, लुधियाना में 14.7, पटियाला में 15 और अमृतसर में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास रहा। दूसरी ओर, दिन में रोपड़ 32.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। कुल मिलाकर मोहाली में रात की ठंड का असर बाकी शहरों के मुकाबले कम है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







