राम तीर्थ रोड पर मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर आकाशदीप को काबू किया। आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह ने जानकारी दी कि पकड़ा गया अभियुक्त आकाशदीप उर्फ आकाश बटाला के गांव कादियां का रहने वाला है।

अभियुक्त आकाशदीप और उसके 4 अन्य साथी जेल में बंद बदमाश "अंग्रेज' को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रच रहे थे। "अंग्रेज' भोला कत्ल कांड में जेल में बंद है और उसके खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि जब अंग्रेज को अदालत में तारीख पर लाया जाए, तो मार्ग में फायरिंग करके या जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर पुलिस को किसी ढाबे पर रुकने हेतु मजबूर किया जाए और आक्रमण कर अंग्रेज को कस्टडी से भगा लिया जाए।

पुलिस ने इनपुट के आधार पर बुधवार शाम को राम तीर्थ रोड पर जब घेराबंदी कर आरोपी आकाशदी प को रुकने का इशारा किया तो भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस टीम पर सीधे 2 राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में पलटवार करते हुए 2 फायर किए, जिसमें से एक गोली आकाशदीप की टांग में जा लगी। अभियुक्त आकाशदीप पर पहले से 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar