- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Crime | Farmer Robbed Of Mobile Gold Chain At Bahalolpur Road
पठानकोट के थाना सदर के बहलोलपुर रोड पर कार सवार लुटेरों ने एक किसान को मदद करने का दिखावा देकर मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात झपटमारों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में ग्राम भोआ निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि आज तड़के करीब 2:30 बजे वे अपने मूली की फसल ऑटो में लदवाकर खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर सब्जी मंडी पठानकोट जा रहे थे। किसान के अनुसार जब वे बहलोलपुर मोड़ के पास पहुंचे, तो लघुशंका हेतु रुके और उनके साथी ऑटो लेकर आगे निकल गए।
इसी दौरान सामने की ओर से एक काले रंग की कार आई, जिसका नंबर अंधेरे की वजह से शिकायतकर्ता नहीं देख पाया। कार चालक ने उसके पास आकर कार रोकी और शीशा नीचे करके राजेश से पूछा, भाई साहब, आपने कहां जाना है? किंतु, इससे पहले कि किसान राजेश कुमार उत्तर देता उससे पहले ही कार की दूसरी तरफ से एक अन्य युवक बाहर निकला।
उसने आते ही शिकायतकर्ता की जेब में रखा मोबाइल फोन और गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और तुरंत कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।
केस दर्ज, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस को राजेश ने जानकारी दी कि वारदात के पश्चात उसने काफी शोर मचाया। लेकिन सुबह के 2:45 बजे के बीच सड़क पर कोई मौजूद नहीं था। काफी घबराने के पश्चात हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाना सदर पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जांच अफसर एएसआई सुरिंदर सिंह ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ BNS की धारा 304(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात लुटेरों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







