जालंधर | दैनिक भास्कर की जीतो 16 करोड़ स्कीम के अंतर्गत दिलबाग शहर निवासी सुरिंदर कुमार ने इलेक्ट्रिक जूसर पुरस्कार स्वरूप जीता है। पुरस्कार वितरण में दैनिक भास्कर के सर्कुलेशन यूनिट हेड नितिन त्यागी और वितरक चंद्रशेखर भी शामिल थे, जो पिछले कई वर्षों से उनके घर अखबार पहुंचा रहे हैं। विजेता सुरिंदर कुमार पिछले 20 वर्षों से दैनिक भास्कर के नियमित पाठक हैं और उन्हें भास्कर के जरिए अच्छी और सटीक खबरें मिलती है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की स्कीमों में भाग लेकर उनका हमेशा अच्छा अनुभव रहा है। वितरक चंद्रशेखर पिछले बीस वर्ष से दिलबाग नगर के पाठकों के घरों तक रोजाना दैनिक भास्कर अखबार पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदी अखबारों में पाठकों द्वारा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक भास्कर है।