पट्टी से आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने समर्थकों और पट्टी हलके की जनता को अपने इस निर्णय की जानकारी दी है। भुल्लर इस वक्त जेल में बंद हैं। वह पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में अमृतसर के जिला मैनेजर (DM) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में कैद हैं। पार्टी ने भुल्लर की अनुपस्थिति में हलका इंचार्ज की नियुक्ति की है। भुल्लर ने अपनी पोस्ट में ये बातें लिखीं… भुल्लर की सोशल मीडिया पोस्ट हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…