Home Bharat JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को मिला 100...

JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से

2
0
JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित:  26 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से


  • Hindi News
  • National
  • JEE Main 2026 Results: 26 Students Score 100 Percentile; 5 Each From Andhra & Telangana
17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 26 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पिछले साल 2025 में यह संख्या 24 थी। 10 लाख स्टूडेंट्स ने 2 से 8 अप्रैल को परीक्षा दी थी।

100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है।

NTA ने बताया कि यह स्कोर प्रतिशत अंकों के समान नहीं होता, बल्कि यह नॉर्मलाइज्ड स्कोर होता है। यह स्कोर अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है।

पहले सेशन में भी 13 लाख ने परीक्षा दी

एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार

दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्‍हें लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाह‍िए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। पूरी खबर पढे़ं…



Source link

    Previous articleDoval’s Riyadh visit on PM’s instructions, part of government outreach to Gulf: MEA
    Next articleEC Draws ‘Lakshman Rekha’ Around Booths, Orders FIRs For Fake Voting In Bengal

    Leave a Reply