- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Election Awareness Competitions, Top 10 Students From All 11 Assembly Constituencies Will Participate
भारतीय निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अफसर, पंजाब की ओर से निबंध तथा क्विज प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। अमृतसर जिले के समस्त 11 विधानसभा क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और विधानसभा इलाका स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं। अब जिला स्तरीय मैच 19 नवंबर को बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में आयोजित होगा। जिला चुनाव अफसर कम-डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जानकारी दी कि इन प्रतियोगिताओं का मकसद विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, चुनाव प्रणाली, मतदाताओं के अधिकारों और कर्तव्यों तथा नैतिक मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में स्थापित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के माध्यम से प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई थीं। प्रत्येक संस्थान से पहले दो स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विधानसभा क्षेत्र स्तर के मुकाबलों हेतु चुना गया। अब प्रत्येक विधानसभा इलाका से शीर्ष 10 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। डीसी के मुताबिक 226 स्कूलों, 45 कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब स्थापित हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







