बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आप सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि जो पार्टी हिंदू हित की बात करेगी हम उसके साथ हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट में 3 दिवसीय श्री हनुमंत कथा में प्रवचन करते हुए यह बात कही। धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट के लोगों की आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि यहां के लोग बेहद अच्छे हैं और सनातन संस्कृति के हित में कार्य करने वाली हर सरकार साधुवाद की पात्र है। शास्त्री ने बताया कि वे किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि एक बात कान खोलकर सुन लो, भारत की ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसमें हिंदू न हों। सब पार्टियों में हिंदू हैं और जिस-जिस पार्टी में हिंदू हैं, हम उस पार्टी के हैं। हम सबके हैं, क्योंकि सनातन 'वसुधैव कुटुम्बकम' सिखाता है। सिलसिलेवार जानिए क्या बोले-धीरेंद्र शास्त्री