- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Abohar
- Abohar Shergarh Female Body Found In Canal | Police Investigation
अबोहर के ग्राम शेरगढ़ में गुरुवार सुबह लंबी माइनर की टेल पर पानी में एक अज्ञात महिला का शव फंसा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस और समाजसेवी संस्था के सदस्यों को दी।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।जानकारी मिलने के बाद पट्टी सदीक चौकी पुलिस और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस की मौजूदगी में समिति के सदस्यों ने काफी मशक्कत के पश्चात महिला के शव को माइनर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया।
सुबह मिली थी शव की जानकारी
समिति सदस्य बिट्टू नरूला ने जानकारी दी कि गुरुवार सुबह उन्हें लंबी माइनर में महिला का शव फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके पश्चात वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पट्टी सदीक चौकी पुलिस को सूचित किया।
जानकारी मिलने पर पुलिस अफसर बलकार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पानी से बाहर निकलवाया गया।
हरे रंग का बूटेदार सूट पहने थी महिला
मृतका ने हरे रंग का बूटेदार सूट पहना हुआ था। महिला की उम्र और पहचान को लेकर फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पहचान हेतु 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन के पश्चात ही मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता चल सकेगा। पुलिस प्रकरण की पड़ताल में जुटी है।







