Home Bharat हिमाचल में UP के टूरिस्ट व्हीकल का ₹3500 का चालान: ओवरटेक...

हिमाचल में UP के टूरिस्ट व्हीकल का ₹3500 का चालान: ओवरटेक करने पर मनाली पुलिस का एक्शन, अटल टनल के भीतर ट्रैफिक रूल्स तोड़े – Manali News

1
0
हिमाचल में UP के टूरिस्ट व्हीकल का ₹3500 का चालान:  ओवरटेक करने पर मनाली पुलिस का एक्शन, अटल टनल के भीतर ट्रैफिक रूल्स तोड़े – Manali News




हिमाचल प्रदेश में एक टूरिस्ट को यातायात नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी है। मनाली पुलिस ने अटल टनल के भीतर ओवर-स्पीडिंग का 3500 रुपए का चालान काटा है। उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार रोंग साइड से ओवर टेक कर रही थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालान काटा है। अटल टनल के भीतर ओवर टेकिंग अलाउड नहीं है। फिर भी उतर प्रदेश के पर्यटक ने दूसरी लेन से ओवर टेक किया। जिस गाड़ी का चालान हुआ है, वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अक्षय कुमार के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी का नंबर UP-81-DZ-6835 है। टनल के भीतर ओवरटेक करना प्रतिबंधित: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के अंदर वाहन रोकना, ओवरटेक करना, सनरूफ से बाहर निकलना और तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। टनल के भीतर सीसीटीवी कैमरे और साइन बोर्ड: शर्मा केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के साउथ पोर्टल पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार पर्यटकों को नियमों की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि टनल में सीसीटीवी कैमरे और गति सीमा दर्शाने वाले साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी यातायात नियमों की अवहेलना करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

    Previous articleचंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर का यौन उत्पीड़न: भरे स्टेडियम में नामी कोच ने पीछे से अंगुली डाली; अफसर जांच करने हथियार लेकर एकेडमी में घुसा – Chandigarh News
    Next articleदुनिया के तपते रेगिस्तानों से भी गर्म यूपी का बांदा: अमेरिका की डेथ वैली का 57, लुत मरुस्थल का पारा 71 डिग्री तक पहुंचा था.. अब ये कितने गर्म – Uttar Pradesh News

    Leave a Reply