- Hindi News
- National
- West Bengal CM LIVE Update; Suvendu Adhikari BJP Government Formation | Amit Shah
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।
इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
उधर शाह ने विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। हम घुसपैठ, हिंसा, कट मनी खत्म करेंगे। महिला सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी होगी।
56 साल के सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।
शाह ने सुवेंदु को माला पहनाई, गले लगाया; 3 तस्वीरें…

अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान करने के बाद उन्हें सबसे पहले माला पहनाई।

शाह के हाथों माला पहननने के बाद सुवेंदु ने झुककर उनका अभिवादन किया।

शाह ने सुवेंदु को गले लगाकर बधाई दी।
शाह के संबोधन की 5 बड़ी बातें; कहा- बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूरा
- गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार: 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी।
- बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूरा हुआ: 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अभी भी एक कसक बची है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना है। वो भी आज पूरा हो गया।
- भाजपा के 3 से 207 विधायक हुए: हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।
- घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे: भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है।
- बंगाल की जनता को धन्यवाद: भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे।

नई सरकार गठन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर हाई सिक्योरिटी
05:20 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कार्यक्रम में VIP के लिए 24 अलग टेंट बनाए गए हैं, टॉयलेट की भी व्यवस्था है
05:18 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शपथ ग्रहण समारोह में मेहमानों के लिए रसगुल्ला मंगाए गए
05:02 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का इन्विटेशन कार्ड


04:57 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी; 3 VIDEOS
03:12 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
आरजीकर पीड़ित की मां को मंत्री बनाया जा सकता है
पश्चिम बंगाल में 25 मंत्री बन सकते हैं। आरजीकर पीड़ित की मां को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा बंगाल की राजनीति में बड़े चेहरे जैसे अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, सजल घोष और स्वपनदास गुप्ता संभावित मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।
02:49 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल गर्वनर से सुवेंदु की मुलाकात का VIDEO
02:25 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी लोकभवन से निकले, विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा
02:23 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री मजूमदार बोले- चुनाव में जो गारंटियां दीं, उसे पूरा करेंगे
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- बंगाल चुनाव में जो गारंटियां दी गई हैं और विश्वास पत्र में जो लिखा है। हम उन सभी बातों को सामने रखकर आगे बढ़ेंगे।
02:03 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाजपा सरकार में मुख्य सचिव बन सकते हैं
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल को चुनी गई भाजपा सरकार में मुख्य सचिव बनाया जा सकाता है। मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के IAS अधिकारी और IIT कानपुर के पूर्व छात्र रहे हैं।
01:58 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
आरजीकर पीड़ित की मां बोलीं- मुझे बेटी के लिए न्याय चाहिए
आरजी कर की पीड़ित की मां रत्ना देवनाथ पानीहाटी से भाजपा विधायक बनी हैं। उन्होंने कहा- मैं बेहद खुश हूं। सबसे पहली चीज जो मैं चाहती हूं, वह है मेरी बेटी के लिए न्याय और मैं बंगाल की सभी महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करूंगी।
01:26 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मिलने पहुंचे, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे
01:10 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु बोले- संदेशखाली और आरजी कर मामले की जांच के लिए आयोग बनांएगे
- हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने सालों तक हिंसा, उत्पीड़न और झूठे मामलों का सामना किया है। अब BJP सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी।
- महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज जैसे मामलों की जांच के लिए आयोग बनाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को लागू किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी ताकि जनता की उम्मीदें पूरी हो सकें।
- पार्टी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल का पुनर्निर्माण करना है। रिटायर्ड जजों की अगुवाई में आयोग गठित किए जाएंगे, जो संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे।
12:55 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
संदेशखाली की पीड़ित को मंत्री बनाया जाएगा
संदेशखाली की पीड़ित रेखा पात्रा के पास मैसेज गया है कि उन्हें भी मंत्री बनाया जा रहा है। हालांकि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।
12:48 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु और शाह ने हाथ उठाया, कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया; VIDEO
12:25 PM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु के घर के बाहर जश्न मनाया जा रहा है; VIDEO
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के कोंताई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया जा रहा है। सुवेंदु को पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
11:51 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
शाह ने कहा- भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। बंकीम बाबू के परिवार से बहन सुनित्रा चटोप्धाय हमारे साथ जुड़ी हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वंदे मातरम के 150वें साल में बंकीम बाबू की धरती पर हमें सरकार बनाने का मौका मिला।
11:49 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- सुवेंदु दा ने दीदी को उनके घर में हराया
शाह ने कहा- भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत धन्यवाद। सुवेंदु ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम में हराया था। दीदी इस बार तो सुवेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है। भवानीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद। इस जीत का महत्व पार्टी के विस्तार तक सीमित नहीं है। इसका महत्व भाजपा-NDA का 21वां राज्य हुआ तक सीमित नहीं है।
11:45 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- दीदी का सूपड़ा साफ हो गया

शाह ने कहा- बंगाल की जनता में हमें जन समर्थन दिया। उसका आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।
11:43 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- 2014 में बंगाल में खाता खुला, आज हमारी सरकार
शाह ने कहा- 2014 से जो यात्रा निकली, ये अभूतपूर्व यात्रा है। अपने पुरुषार्थ से, कौशल से जनमत को कैसे संजोया जा सकता है। इसका दुनियाभर में सबसे बेहतरीन उदाहरण है 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा। पूरा देश आज इस बात के लिए हमारे पार्टी और मोदी जी को स्वीकृति देता है। 2014 में बंगाल में हमारा खाता खुला। फिर 3 हुए, अगले चुनाव में 77 हुए और आज हम यहां बैठे हैं।
11:40 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने कहा- बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूरा हुआ
अमित शाह ने कहा- आज बंगाल का विजय अनेक लिहाज से अहम है। 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी। 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अभी भी एक कसक बची है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना है। वो भी आज पूरा हो गया।
11:38 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- आज से जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है
शाह ने कहा- जहां मन भय मुक्त हो, सिर गर्व से ऊंचा हो, ऐसे बंगाल का रास्ता प्रशस्त हो चुका है। 5 दशक का लंबा समय लोकतंत्र की दृष्टि से बंगाल के लिए दिन में सपने जैसा था। मोदी ने जो वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए हम हमारा सर्वश्रेष्ठ अर्पित करें। बंगाल की संस्कृति, परंपरा को 5 दशक से विदेशी विचारों से प्रभावित शासन से मुक्त बंगाल की दिशा में आगे बढ़े। हमारी जिम्मेदारी आज से बढ़ती है।
11:35 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह बोले- बंगाल की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं
शाह ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं।
जिस तरह का मौहाल CPIM के समय से यहां बनाया जाता था, ममता ने इसे और गहरा भय में बदला। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैंकड़ो उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के थे। उसके बीच भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे।
11:24 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान किया, उन्हें माला पहनाया
11:15 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद का घटनाक्रम…
4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा जीती
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें…
5 मई: ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी
ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें…
6 मई: सुवेंदु के PA की गोली मारकर हत्या
कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें…
7 मई: बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
11:03 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य प्रस्तावक बनेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य प्रस्तावक बनेंगे। वे विधायक दल की बैठक में सीएम के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम रखेंगे।
10:45 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह होटल से कन्वेंशन सेंटर के लिए निकले
अमित शाह नोवेटेल होटल से कन्वेंशन सेंटर के लिए निकल गए हैं। यहां पर विधायक दल की बैठक होगी।
10:27 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, नए विधायकों से मिले
10:24 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी गृहमंत्री से मुलाकात के बाद होटल से निकले
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के नोवोटेल होटल में गृहमंत्री अमित शाह से अकेले मुलाकात की। मीटिंग के बाद वह होटल से बाहर निकले।
10:20 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता अशोक डिंडा बोले- आज हमारे CM चुने जाएंगे, कल शपथ लेंगे
BJP विधायक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा ने कहा- हम कुछ नहीं कहना चाहते, जनता ने अपना जवाब दे दिया है। ममता बनर्जी कुछ भी कर सकती हैं, लेकिन सरकार हम ही बनाएंगे। आज हमारे CM चुने जाएंगे और कल शपथ लेंगे।
10:09 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले लड्डू बनवाए जा रहे
कोलकाता में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। बांकुड़ा में BJP कार्यकर्ता समारोह के दौरान स्थानीय निवासियों को लड्डू के पैकेट बांटेंगे।
09:54 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सिलीगुड़ी MLA शंकर घोष बोले- बलिदानों के बाद BJP सरकार बनी
नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सिलीगुड़ी से भाजपा MLA शंकर घोष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान और लंबे संघर्ष के बाद राज्य में BJP सरकार बनने जा रही है।
कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- हमारे कई परिवारों ने राजनीतिक हत्याओं में अपने लोगों को खोया, लोग विस्थापित हुए और महिलाओं पर हमले हुए। इन बलिदानों के बाद आज हम सरकार बना रहे हैं।
उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते थे कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर BJP सरकार बननी चाहिए और अब वह सपना साकार हो गया है।
शंकर घोष ने ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सरकार भंग कर दी और लोकतंत्र में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा- इस्तीफा नहीं देकर ममता बनर्जी की छवि और खराब हुई है। यह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है।
09:43 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
असम CM हिमंता अपने आवास से बंगाल के लिए रवाना
09:31 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में 26 साल से डिप्टी CM का पद खाली
पश्चिम बंगाल में पिछले 26 साल से उपमुख्यमंत्री का पद खाली है। 5 नवंबर 2000 तक दिवंगत CPM नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु की सरकार में इस पद पर रहने वाले आखिरी नेता थे। राज्य में अब तक सिर्फ 3 डिप्टी CM रहे हैं।
इनमें ज्योति बसु, बिजॉय सिंह नाहर और बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं। CPI(M) नेता ज्योति बसु दो बार डिप्टी CM रहे। वे पहली बार 1 मार्च 1967 से 21 नवंबर 1967 और दूसरी बार 25 फरवरी 1969 से 16 मार्च 1970 बंगाल के उपमुख्यमंत्री रहे।
कांग्रेस नेता बिजॉय सिंह नाहर 2 अप्रैल 1971 से 28 जून 1971 तक डिप्टी CM रहे। वहीं CPI(M) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य 12 जनवरी 1999 से 5 नवंबर 2000 तक उपमुख्यमंत्री थे, जब ज्योति बसु मुख्यमंत्री पद पर थे।
09:25 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोलकाता पहुंचे
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोलकाता पहुंचे। वे कल होने वाले नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
08:47 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा के खिलाफ लेफ्ट फ्रंट का आज प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद हमलों और हिंसा के विरोध में लेफ्ट फ्रंट शुक्रवार शाम कोलकाता में विरोध रैली निकालेगा। लेफ्ट फ्रंट के एक नेता ने बताया कि रैली सेंट्रल कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में होगी।
लेफ्ट नेता ने आरोप लगाया कि जीत के जश्न के नाम पर राज्यभर में कामकाजी लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में लेफ्ट फ्रंट अपना खाता खोलने में सफल रहा। CPI(M) ने मुर्शिदाबाद की भगवानगोला सीट जीती, जबकि उसके सहयोगी ISF ने दक्षिण 24 परगना की भांगड़ सीट बरकरार रखी।
08:42 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुभाष सरकार बोले- शपथ ग्रहण में देशभर से CM, मंत्री और सांसद पहुंचेंगे
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
उन्होंने कहा, ‘बारिश के बावजूद सभी व्यवस्थाएं ठीक तरीके से संभाली गई हैं। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से एनडीए के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद कोलकाता पहुंच रहे हैं।’
08:08 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
खगेन मुर्मू बोले- मुस्लिमों ने समझा BJP उनके खिलाफ नहीं
बंगाल विधानसभा चुनाव में SC/ST आरक्षित सीटों पर BJP के मजबूत प्रदर्शन को लेकर BJP सांसद खगेन मुर्मू ने कहा- मुस्लिम समुदाय अब समझ चुका है कि BJP उनके खिलाफ नहीं है। पहले यह नैरेटिव फैलाया जा रहा था कि अगर BJP सत्ता में आई तो मुसलमानों को राज्य छोड़ना पड़ेगा। खगेन मुर्मू ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि लोगों ने इस तरह के प्रचार पर भरोसा नहीं किया।
07:58 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
BJP सांसद बिप्लब देब और हर्षवर्धन श्रृंगला कोलकाता पहुंचे
07:37 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने X पर पोस्ट, लिखा- बंगालवासियों को मेरा नमन
07:31 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बिप्लब कुमार और हर्ष वर्धन कोलकाता पहुंचे
BJP सांसद बिप्लब कुमार देव और राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।
07:02 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता के नोवोटेल होटल पहुंचे अमित शाह, दो दिन रहेंगे
गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के नोवोटेल होटल पहुंचे। उनके साथ BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। शाह पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल की बैठक के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे शनिवार तक नोवोटेल होटल में रुकेंगे।
07:00 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज
06:38 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद होटल रवाना
06:35 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमित शाह दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे
06:30 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
BJP सांसद सौमित्र खान बोले- एक जननेता मुख्यमंत्री बनेगा
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘अब पश्चिम बंगाल में एक जननेता मुख्यमंत्री बनेगा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा।’
उन्होंने कहा कि संविधान के नियमों के तहत राज्यपाल ने विधानसभा को भंग किया गया है और BJP का लंबा राजनीतिक संघर्ष आखिरकार सफल हुआ है।
06:20 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास के बाहर हलचल सामान्य
06:19 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
विधानसभा भंग करने पर TMC बोली- यह लोकतांत्रिक कदम नहीं
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग किए जाने के फैसले पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा- यह लोकतांत्रिक कदम नहीं है। हमारी पार्टी जल्द ही इस मुद्दे पर ऑफिशियल जवाब जारी करेगी।
06:08 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
शाह ने एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थकों का अभिवादन किया
06:00 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे
05:35 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी कोलकाता पहुंचे
BJP विधायक दल की बैठक को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी कोलकाता पहुंच गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और माझी को भाजपा ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
05:34 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
सुवेंदु अधिकारी के PA का जहां मर्डर हुआ, वहां कड़ी सुरक्षा
05:32 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
तपस रॉय बोले- बंगाल TMC के पापपूर्ण शासन से मुक्त
बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक तपस रॉय ने TMC सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल अब पापपूर्ण TMC सरकार से मुक्त हो गया है। BJP राज्य से गुंडागर्दी खत्म करेगी।’
05:30 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
हावड़ा के शिवपुर में BJP-TMC टकराव के बाद तनाव
हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में तनाव के बीच भारी सुरक्षाबल तैनात की गई है। यहां बुधवार को BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प हुई थी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
05:26 AM8 मई 2026
- कॉपी लिंक
बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज









