गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर एक ही तरह के नेता हैं। शाह ने कहा- भाजपा सत्ता में आने पर राज्य में बाबरी मस्जिद का निर्मान नहीं होने देगी। बीरभूम में दूसरी सभा के दौरान शाह ने कहा कि बंगाल की जनता हिंसा का जवाब वोट से देगी और 5 मई को राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने TMC पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर राहुल गांधी मंगलवार को बंगाल पहुंचेंगे। वे मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज, मालदा जिले के चंचल और उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के लिए चुनाव आयोग ने बंगाल के वोटरों के लिए 24×7 हेल्पलाइन और ईमेल सुविधा शुरू की है। आयोग ने बताया कि टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450008 और wbfreeandfairpolls@gmail.com पर ईमेल के जरिए लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। यह दोनों सुविधाएं 4 मई तक जारी रहेंगी। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…
Source link






