Home Bharat राहुल गांधी बोले- VIP कल्चर छोड़ जनता से संवाद करें: पंजाब,...

राहुल गांधी बोले- VIP कल्चर छोड़ जनता से संवाद करें: पंजाब, J&K और हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, संगठन मजबूत बनाने के टिप्स – Kangra News

3
0
राहुल गांधी बोले- VIP कल्चर छोड़ जनता से संवाद करें:  पंजाब, J&K और हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, संगठन मजबूत बनाने के टिप्स – Kangra News




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर के 80 कांग्रेस अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी। राहुल गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए VIP कल्चर छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा। राहुल गांधी ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब मीडिया के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाए। राहुल ने अपने साढ़े चार घंटे के ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स दिए। राहुल ने जिला अध्यक्षों के साथ लंच किया राहुल गांधी ने दोपहर डेढ़ बजे के करीब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ लंच किया और दोपहर सवा दो बजे वह कांगड़ा से वापस दिल्ली लौट गए। दरअसल, कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग कैंप हिमाचल के कांगड़ा में रखा गया था। इसमें तीन प्रदेशों के 80 जिला अध्यक्षों को 10 दिन तक ट्रेनिंग दी गई। आज ट्रेनिंग कैंप खत्म हो गया है। इसी तरह के कैंप कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी लगा चुकी है। इसका मकसद संगठन को मजबूत बनाना है। सुबह 8 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे राहुल राहुल गांधी सुबह 8 बजे दिल्ली से फ्लाइट में कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से कांगड़ा के गुप्त गंगा होटल पहुंचे, जहां ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता भी मौजूद रहे। दौरे को देखते हुए सब्जी मंडी में छुट्टी घोषित राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांगड़ा सब्जी मंडी में आज अवकाश घोषित किया गया था, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इससे पहले बुधवार को एसपीजी कमांडो द्वारा कांगड़ा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दो बार सुरक्षा जांच और पेट्रोलिंग की गई। पूरे देश में प्रशिक्षण दे रहे राहुल: सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कांगड़ा में भी पार्टी नेताओं को ट्रेनिंग दी।



Source link

    Previous articleराजस्थान-दिल्ली में आधे दिन लू, आधे दिन बारिश: 4 राज्यों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट; UP के बांदा में पारा लगातार तीसरे दिन 45°C पार
    Next articleदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले: सिर्फ हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे; वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार – Alwar News

    Leave a Reply