Home Bharat राष्ट्रपति को शिमला के लोक भवन में रात्रिभोज: कल अटल टनल...

राष्ट्रपति को शिमला के लोक भवन में रात्रिभोज: कल अटल टनल जाएंगी मुर्मू, पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक; हथियार नहीं ले जा सकेंगे साथ – Shimla News

2
0
राष्ट्रपति को शिमला के लोक भवन में रात्रिभोज:  कल अटल टनल जाएंगी मुर्मू, पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक; हथियार नहीं ले जा सकेंगे साथ – Shimla News




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आज शिमला स्थित लोक भवन में रात्रिभोज रखा गया है। राष्ट्रपति कुछ देर में रिट्रीट छराबड़ा से लोक भवन पहुंचेंगी और रात में डिनर के बाद वापस रिट्रीट लौटेंगी। राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री और उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। अटल टनल में 300 पुलिस जवान तैनात द्रौपदी मुर्मू कल अटल टनल रोहतांग जा रही हैं। इसे देखते हुए रोहतांग व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में 300 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आज ही पर्यटकों के अटल टनल जाने पर रोक लगा दी गई है। कल भी पर्यटकों के रोहतांग जाने की इजाजत नहीं होगी। मनाली में विशेष निषेधाज्ञा लागू डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के आदेशानुसार मनाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विशेष निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आदेशों के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग के साथ-साथ साउथ पोर्टल से सासे हेलीपैड तक, मनाली शहर और इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र (बारूद/गनपाउडर) के प्रयोग से चलने वाला हथियार, गोला-बारूद ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के उन जवानों पर लागू नहीं होगा, जो आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात हैं। राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित ड्यूटी के लिए विशेष रूप से अधिकृत व्यक्ति भी इस दायरे से बाहर रहेंगे। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी और एक मई को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।



Source link

    Previous articleWestern ‘Triumf’: How The New S-400 Deployment Fortifies Punjab, Rajasthan Border With Pakistan
    Next articleWho Is Zubair Ansari? Mira Road Stabbing Accused With US Family Links Under Probe

    Leave a Reply