Home Bharat राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: कई घंटे बाद...

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित – Balotra News

2
0
राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:  कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित – Balotra News


राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी।

.

यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।

करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है।

आग लगते ही पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन बाकी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

HPCL ने घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा- शुरुआती जानकारी के अनुसार, हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण CDU सेक्शन में आग लग गई।

रिफाइनरी में भड़की आग की 6 PHOTOS

रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से उठती आग की लपटें।

फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी रही।

फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी रही।

आग लगने के तुरंत बाद फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया गया था।

आग लगने के तुरंत बाद फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया गया था।

रिफाइनरी में आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था।

रिफाइनरी में आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए गए थे।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए गए थे।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा था।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा था।

नए बने जिले बालोतरा में HPCL की रिफाइनरी

सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से करीब 4500 एकड़ (7200 बीघा) में बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है।

कच्चा तेल फिल्टर करने वाली दो यूनिटों में लगी आग

HPCL रिफाइनरी के दो हिस्सों में आग लगी। इनके नाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) हैं। पाइप लाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल इन्हीं यूनिट में आता है। फिर उसे फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

पचपदरा रिफाइनरी में गुजरात से आना है कच्चा तेल

राजस्थान की इस रिफाइनरी में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइप लाइन के जरिए कच्चा तेल लाया जाएगा। मुंद्रा से इसकी दूरी करीब 487 किलोमीटर है।

HPCL और राजस्थान सरकार की भागीदारी से बनी रिफाइनरी

पचपदरा रिफाइनरी में HPCL की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है। इस रिफाइनरी का काम अप्रैल 2026 में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि पूरी तरह पेट्रोलियम उत्पादन का टारगेट जुलाई 2026 रखा गया है।

यह खबर भी पढ़ें…

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

    Previous articleओवैसी बोले- 1947 के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: हम बंगाल में भाजपा की B टीम नहीं, TMC-कांग्रेस को हमारे चुनाव लड़ने से परेशानी है
    Next articleJapan records 80-centimetre tsunami after powerful 7.4-magnitude earthquake: JMA

    Leave a Reply