Home Bharat महाराष्ट्र में उधारी के पैसों के लिए इंजीनियर की हत्या: नीले...

महाराष्ट्र में उधारी के पैसों के लिए इंजीनियर की हत्या: नीले ड्रम में लाश मिली थी; महिला नर्स और उसका भाई गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

2
0
महाराष्ट्र में उधारी के पैसों के लिए इंजीनियर की हत्या:  नीले ड्रम में लाश मिली थी; महिला नर्स और उसका भाई गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार


  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Engineer Drum Murder Case; Arbaz Khan Nurse | Thane Extortion
ठाणे16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में नीले ड्रम में मिली सिविल इंजीनियर की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 साल के अरबाज खान की हत्या उधारी के पैसे मांगने पर की गई थी।

इस मामले में एक महिला नर्स और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 5 अप्रैल की है, जब विरार फाटा इलाके के नाले में ड्रम में भरी सड़ी-गली लाश मिली थी।

मृतक ठाणे का रहने वाला था और डोंबिवली की एक निजी कंपनी में काम करता था।

क्या था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अरबाज का महजबीन शेख नाम की नर्स से रिलेशन था। उसने उसे कुछ पैसे उधार दिए थे। पिछले कुछ समय से वह पैसे वापस मांग रहा था, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

3 अप्रैल को अरबाज काम से मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन ट्रेस की।

जांच के दौरान 5 अप्रैल को विरार फाटा इलाके के नाले से उसका शव मिला। शव को नीले ड्रम में डालकर फेंका गया था। परिवार ने उसकी पहचान अरबाज के रूप में की।

इसी बीच, पुलिस को जांच में महजबीन शेख का नंबर मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

पति-भाई के साथ मिलकर हत्या की

महजबीन ने बताया कि उसने अपने पति, भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अरबाज को वसई के सुनसान इलाके में पैसे देने के बहाने बुलाया। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर पीवीसी पाइप से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

इसके बाद शव को नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने महजबीन और उसके भाई तारीख शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का पति और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

———————————————————-

ये खबर भी पढें…

रुड़की में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा:पुलिस ने नाबालिग को किया डिटेन, गाली-गलौज और धमकियों से परेशान होकर की वारदात

रुड़की के एक नशा मुक्ति केंद्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 15 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक द्वारा लगातार गाली-गलौज और धमकियों से परेशान होकर किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढें

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleTrump says China may release the detained pastor but media tycoon Lai ‘is a tough one’
    Next articleMP High Court Bhojshala Verdict: Court Declares Site A Saraswati Temple | Read Full Order

    Leave a Reply