Home Bharat मणिपुर में 3 चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या: कांगपोकपी जिले...

मणिपुर में 3 चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या: कांगपोकपी जिले में वारदात के बाद दहशत और तनाव, गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 बंद किया

2
0
मणिपुर में 3 चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या:  कांगपोकपी जिले में वारदात के बाद दहशत और तनाव, गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 बंद किया


इंफाल6 मिनट पहलेलेखक: एम मुबासिर राजी

  • कॉपी लिंक

कांगपोकपी में लोगों ने पत्थर-लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया।

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार को थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) के तीन चर्च नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमला हथियारबंद अज्ञात लोगों ने घात लगाकर किया। हमले के बाद कांगपोकपी और आसपास के कुकी-जो बहुल इलाकों में तनाव फैल गया। वारदात से गुस्साए लोगों ने पत्थर लकड़ियां लगाकर नेशनल हाईवे-2 (NH-2) बंद कर दिया गया। NH-2 मणिपुर को नागालैंड और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला अहम मार्ग है।

मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के पूर्व महासचिव रेव. वी. सितल्होउ शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान रेव. वी. कैगौलुन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है। घायल हुए लोगों की का इलाज जारी है।

घायलों में रेव. एसएम हाओपु, रेव. हेकाई सिमटे, रेव. पाओथांग, लेलें (ड्राइवर) और गौमांग (ड्राइवर) शामिल हैं। ये सभी दो वाहनों में सवार होकर चुराचांदपुर जिले के लमका में आयोजित TBA सम्मेलन से लौट रहे थे।

घात लगाकर अचानक फायरिंग की बताया गया कि यह हमला कोतजिम और कोतलेन इलाकों के बीच उस समय हुआ, जब वे कांगपोकपी लौट रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग की। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (KSO), चुराचांदपुर जिला ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे से आपातकालीन अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया। संगठन ने इस हमले को निर्दोष TBA चर्च नेताओं की हत्या बताया है। KSO ने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था एजेंसियां सशस्त्र समूहों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने में विफल रही हैं। संगठन ने लोगों और संस्थाओं से बंद के दौरान सहयोग की अपील की है। हालांकि, मेडिकल आपातकालीन सेवाएं, प्रेस और मीडिया, बिजली सेवाएं और धार्मिक कार्यक्रमों को इस बंद से छूट दी गई है।

KIM ने हमले को कायराना बताया

वहीं, कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने भी हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे कुकी-जो चर्च नेताओं और आम नागरिकों पर कायराना और बर्बर हमला बताया है। KIM ने कहा कि रेव. वी. सितल्होउ हाल ही में कोहिमा में नागालैंड जॉइंट क्रिश्चियन फोरम (NJCF) के साथ शांति और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की पहल में शामिल हुए थे। संगठन के मुताबिक, निहत्थे चर्च नेताओं की हत्या शांति वार्ता और संवाद की कोशिशों पर सीधा हमला है। KIM ने भारत सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

————————

ये खबर भी पढ़ें:

मणिपुर में प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े:सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए आंसू गैस के गोले चलाए, CM के घर की ओर मार्च निकाल रहे थे

मणिपुर में स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की शनिवार को पुलिस से झड़प हो गई। ये सभी CM आवास की ओर मार्च करने निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

    Previous articleIran executes man accused of spying for Israel, allegedly trained by Mossad
    Next articleRadhan Pandit Predicted ‘Tsunami Victory’. He Did Not Predict His Own OSD Post Would Last 36 Hours

    Leave a Reply