Home Bharat बठिंडा के सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़: सीनियर टीचर...

बठिंडा के सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़: सीनियर टीचर लैब में ले गया, किस किया, प्राइवेट पार्ट्स छुए; अंजाम भुगतने की धमकी दी – Bathinda News

2
0
बठिंडा के सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़:  सीनियर टीचर लैब में ले गया, किस किया, प्राइवेट पार्ट्स छुए; अंजाम भुगतने की धमकी दी – Bathinda News




बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित लेडी टीचर ने वारदात की ये जानकारी दी… पहले महिला स्टाफ को बताया महिला टीचर ने बताया कि वह तेजी से भागकर लैब से बाहर आ गई। उसने कहा- मैं इतना डर गई कि किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर सकी। काफी सहमी हुई कमरे में बैठ गई। बार-बार रोना आ रहा था। मुझे उदास और रोता देख कुछ महिला स्टाफ मुझसे कारण पूछने लगीं। मैंने रोते हुए उन्हें पूरी कहानी बता दी। ​परिजन को बताया, फिर पुलिस में शिकायत महिला टीचर ने कहा कि उसने अपने परिवार को फोन पर घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन स्कूल आए। फिर सभी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां घटना के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी बोले- जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह ने बताया है लेडी टीचर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके साथ सहकर्मी टीचर ने छेड़खानी की। उसकी शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। अभी आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

    Previous article‘Surrender Or You Won’t Be Spared’: PM Modi’s ‘Last Warning’ To ‘TMC Goons’ Heats Up Bengal Polls
    Next articleउज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास: अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन – Ujjain News

    Leave a Reply