फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 21 घायल हो गए। घायलों में बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में 40 श्रद्धालु सवार थे। घटना देर रात की है। श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले से वापस लौट रहे थे। इस बीच गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारी का कहना है कि बस के पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बस में सवार श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के थे। ग्रामीणों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात रोटी खाने के बाद निकले थे। जब एक्सीडेंट देखा तो और लोगों को भी बुलाया। एंबुलेंस काफी देरी से आई है। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एसएसपी की 2 अहम बातें… बठिंडा की सांसद ने जताया दुख
बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- दुखद समाचार। श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे तीर्थयात्रियों की बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ है। गुरु साहिब दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। हादसे के बाद के PHOTOS…
Source link








