Home Bharat पंजाब चुनाव से पहले सांसद मित्तल पर ED रेड: LPU समेत...

पंजाब चुनाव से पहले सांसद मित्तल पर ED रेड: LPU समेत 9 ठिकाने खंगाल रहीं टीमें; CM बोले- टिपिकल मोदी स्टाइल, बिट्‌टू बोले- AAP चोर-लुटेरों की पार्टी – Jalandhar News

2
0
पंजाब चुनाव से पहले सांसद मित्तल पर ED रेड:  LPU समेत 9 ठिकाने खंगाल रहीं टीमें; CM बोले- टिपिकल मोदी स्टाइल, बिट्‌टू बोले- AAP चोर-लुटेरों की पार्टी – Jalandhar News




पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। आज सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। CM ने लिखा- टिपिकल मोदी स्टाइल
CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे। केजरीवाल ने कहा- बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। CM भगवंत मान की पोस्ट… बिट्‌टू बोले- AAP चोरों और लुटेरों की पार्टी
CM भगवंत मान की पोस्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- भगवंत मान, आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है और जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। PM मोदी की नीति स्वच्छ भारत है। इसके तहत गंदगी निश्चित रूप से साफ हो जाएगी। 2023 में पीएम मोदी से की थी मुलाकात
2023 में अशोक मित्तल ने अपने परिवार के साथ PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान मित्तल ने प्रधानमंत्री को 2019 में उनके एलपीयू दौरे की याद दिलाई। कौन हैं अशोक मित्तल
अशोक मित्तल के पिता बलदेव राज मित्तल ने 1961 में 500 रुपए का कर्ज लेकर जालंधर कैंटोंमेंट एरिया में एक मिठाई की दुकान खोली थी। इसका नाम लवली स्वीट हाउस रखा। सबसे पहले 1968 में बड़े बेटे रमेश मित्तल ने पिता के इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 11वीं के बाद पढ़ाई ही छोड़ दी। इसके बाद 1977 में दूसरे बेटे नरेश भी व्यवसाय से जुड़ गए। देखते ही देखते लवली स्वीट फेमस हो गई। 1986 में ये जालंधर की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी मिठाई की दुकान हो गई। 1984 में अशोक ने भी पिता के व्यवसाय में कदम रख दिया। 2004 में बलदेव राज मित्तल का निधन हो गया था। 1991 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया
अशोक पढ़ाई के साथ-साथ पिता की मिठाई के दुकान पर भी काम करते थे। वह अपने बड़े भाई की मदद करते थे। पढ़ाई पूरी हुई तो 1991 में अशोक ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया। बजाज कंपनी की डीलरशिप ले ली। 1996 में मारुति सुजुकी की डीलरशिप ली। देखते ही देखते अशोक पंजाब के टॉप ऑटोमोबाइल डीलर बन गए। 3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की
2001 में अशोक ने फगवाड़ा में 3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की। 2005 में लवली कॉलेज को प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया। अब ये लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जानी जाती है। करीब 50 देशों के 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं यहां पढ़ते हैं। अब इसका 600 एकड़ में विस्तार हो चुका है। 3600 से ज्यादा शिक्षक यहां पढ़ाते हैं। लवली ग्रुप का सालाना टर्न ओवर करीब 850 करोड़ का हो गया है।



Source link

    Previous articleकेजरीवाल बोले-जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं: ऐसे में जज उनके खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी; CBI के वकील हैं तुषार मेहता
    Next articleSanctioned tanker turns back to Strait of Hormuz, day after Gulf exit

    Leave a Reply