दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अफसर की 22 साल की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर की गई। प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई है। पुलिस का मानना है कि उसके साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस को घर के पुराने नौकर पर शक है, जिसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। मामले की जांच जारी है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
Source link






