Home Bharat गुजरात-राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में पारा 40°C के पार: 15 अप्रैल...

गुजरात-राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में पारा 40°C के पार: 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट; सिक्किम और अरुणाचल में तेज बारिश हो सकती है

3
0
गुजरात-राजस्थान-MP समेत 6 राज्यों में पारा 40°C के पार:  15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट; सिक्किम और अरुणाचल में तेज बारिश हो सकती है


  • Hindi News
  • National
  • Heatwave Alert From April 15 | Sikkim, Arunachal Heavy Rain; MP, Chhattisgarh Over 40°C
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। IMD के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक मौसम का कोई नया सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। इससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

इधर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 36°C के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम की दो तस्वीरें…

जम्मू और कश्मीर के कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार होने के बाद डल झील पर पर्यटक नजर आए।

जम्मू और कश्मीर के कश्मीर घाटी में मौसम में सुधार होने के बाद डल झील पर पर्यटक नजर आए।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की सुबह धूप खिली रही।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की सुबह धूप खिली रही।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 15 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में गर्मी बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश की संभावना है।
  • 16 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर बना रहेगा और मौसम सूखा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल में बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार;​ बीकानेर में चली धूलभरी हवाएं

प्रदेश में अब गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को राज्य में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां तापमान 41°C से ऊपर रहा। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: तापमान 41°C पहुंचा, रतलाम सबसे गर्म; 16 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में गर्मी अब तीखे तेवर दिखाने लगी है। इससे पारा 41 के पार पहुंच गया है। रतलाम में तापमान सबसे ज्यादा 41.2 रहा। इसके अलावा रतलाम में 41.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.8 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री, खरगोन-मंडला में 40 डिग्री तापमान रहा। 16 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: पारा 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन में 4 डिग्री और बढ़ सकता है तापमान

प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश भर में चल रही पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में औसत तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: 19 शहरों में पारा 35°C के पार, भिवानी सबसे गर्म; दिन में झुलसाने लगी धूप

हरियाणा में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 37.4°C दर्ज किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 4-6°C तक और बढ़ोतरी संभव है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

    Previous articleU.S. lawmaker Swalwell resigns over sexual misconduct allegations
    Next articleशाह बोले- बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे: राहुल आज मुर्शिदाबाद सहित 3 जिलों में जाएंगे; EC ने वोटरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

    Leave a Reply