जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के छोटे बेटा क बीते दिनों एक्सिटेंड में जान चली गई थीइतनी कम उम्र में दिवित के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके परिवार, करीबियों और म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत आत्मा क

दिवित ओलक का जन्म 18 मार्च 2008 को हुआ था और 1 नवंबर 2026 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 18 वर्ष की आयु में उनका निधन परिवार के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। दिवित अपने माता-पिता दिनेश ओलक और बबीता ओलक के बहुत लाडले थे।

परिवार और स्पीड रिकॉर्ड्स की ओर से दी गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिवित ओलक की आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास और भोग का आयोजन आज गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच संपन्न होगा। अंतिम अरदास बाथ कैसल में

विज्ञापनIn-Article Banner

अंतिम अरदास का स्थान 'बाथ कैसल' , जीटी रोड, जालंधर रखा गया है। ओलक परिवार और स्पीड रिकॉर्ड्स परिवार ने समस्त सगे-संबंधियों, दोस्तों और शुभचिंतकों से प्रार्थना में शामिल होने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar