होशियारपुर में पत्नी की चाकू से काटकर हत्या: पेट पर 5 वार किए, लाश छिपाने लगा तो पंखा गिरा; आवाज आते ही फंसा – dasuya News
पंजाब के होशियारपुर में मामूली झगड़े के बाद पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के पेट में 5 बार वार किया। वारदात के बाद आरोपी शव को चारपाई के नीचे छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पंखा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने देखा कि आरोपी महिला की लाश को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब जानिए क्या है पूरा मामला… SHO बोले- आरोपी फरार, जल्द पकड़ा जाएगा घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने बताया कि दगन के नजदीक ईंट भट्ठे पर महिला की हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति लक्ष्मी नारायण ने की है। मृतका के भांजे अजय कुमार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link

