कपूरथला में डेरे से लाखों की चोरी: 25 तोले सोने के जेवर, 1 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में कैद हुए संदिग्ध – Kapurthala News
कपूरथला के गांव खेड़ामाझा के पास स्थित एक डेरे पर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब 25 तोला सोने के गहने और लगभग एक लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शीशपाल सिंह पुत्र महिल सिंह गांव खेड़ामाझा में एक निजी स्कूल के पास डेरे पर परिवार सहित रहते हैं, ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 18 जून की सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे, तो देखा कि कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध लोग प्राथमिक जांच में पता चला कि अलमारी में रखे लगभग 25 तोला सोने के गहने और करीब एक लाख रुपए नकद गायब थे। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति भी कैद हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी।
Source link

