लॉरेंस के गुर्गे अमरजीत की तलाश में 7 जगह रेड, केमिस्ट का नाम सामने आया – Jalandhar News

लॉरेंस के गुर्गे अमरजीत की तलाश में 7 जगह रेड, केमिस्ट का नाम सामने आया – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर न्यू गुरु नानक नगर में गैंगवार को लेकर हुई फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमरजीत नागरा और कन्नू गुज्जर को पकड़ने के लिए 7 जगह रेड की गई, लेकिन रात तक कोई आरोपी हाथ नहीं आया था। पुलिस ने इनकी फैमिली पर दबाव बनाया है। केस में एक केमिस्ट (आनंद मेडिकल स्टोर) का नाम सामने आया है। केमिस्ट की भी पुलिस तलाश कर रही है, ताकि मामला से जुड़े फेक्ट क्लियर हो सकें। राहुल का आपरेशन कर दिया गया है और उसकी हालत में सुधार बताया गया है। उधर, डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपी पकड़ लेगी। विशेष टीमें लगातार रेड कर रही हैं। बता दें कि बुधवार तड़के न्यू गुरु नानक नगर में गैंगवार को लेकर फायरिंग हो गई थी। फायरिंग में गुज्जर के करीबी राहुल के पेट को गोली लगी थी। फायरिंग में अमरजीत नागरा की पत्नी बलजिंदर कौर के पैर में गोली के छर्रे लगे थे। अमरजीत और गुज्जर पहले ही दो कत्ल केस में नामजद है। थाना डिवीजन नंबर 1 में गैंगवार को लेकर केस दर्ज है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *