भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद

भास्कर अपडेट्स:  मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद




मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में तेज गर्मी, वर्सोवा बीच पर सोए लोग मुंबई में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गुरुवार रात में लोग वर्सोवा बीच पर सोए। यहां दिन में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र में गर्मी और उमस दोनों का असर बना हुआ है, क्योंकि मानसून की प्रगति धीमी रही है। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे तापमान ज्यादा बना हुआ है। विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म है। वर्धा, अमरावती, गोंदिया, अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान 40-44°C तक पहुंचा है। मुंबई में तापमान लगभग 35-36°C के आसपास रहा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला ‘I Love Pakistan’ संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ “I Love Pakistan” लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *