अमृतसर बस स्टैंड पर दो महिलाओं में हाथापाई: एक-दूसरे पर लगाया जिस्मफरोशी का धंधा करने का आरोप – Amritsar News
अमृतसर के बस स्टैंड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो महिलाओं के बीच तीखी बहस और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ गुत्थम-गुत्था होती नजर आ रही हैं, जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। जानकारी के अनुसार, एक महिला बस स्टैंड क्षेत्र में वीडियो बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह अपने वीडियो के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास कर रही थी कि अमृतसर के बस स्टैंड इलाके में कथित तौर पर जिस्मफरोशी जैसे अवैध गतिविधियों का कारोबार संचालित होता है। पिछले काफी समय से भी इस इलाके से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं, जिनमें स्थानीय लोगों द्वारा ऐसी गतिविधियों का विरोध किए जाने की बातें सामने आती रही हैं। इसी दौरान वीडियो बना रही महिला की वहां मौजूद दूसरी महिला के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाली महिला इससे पहले भी एक अन्य वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी है। उस वीडियो में एक पेट्रोल पंप पर ठंडे पानी को लेकर उसकी एक कर्मचारी के साथ बहस हुई थी। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था। पुलिस कर रही मामले की जांच इस बारे में बस स्टैंड से संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गीता नाम की युवती ई-रिक्शा चलाती है। वह बस स्टैंड पर सवारी छोड़ने आई थी। इसके बाद जब वह अपना सामान लेने गई तो उसकी मधु नाम की एक अन्य युवती के साथ कहासुनी और झगड़ा हो गया। अधिकारी के अनुसार, मधु पहले भी कई लोगों पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है। वहीं गीता का कहना है कि वह कोई गलत काम नहीं करती, बल्कि ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करती है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और सत्यापन कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link

