अमृतसर में भरभराकर मकान गिरा: गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार और लड़के की मौत, दोनों मलबे में दबे थे – Amritsar News
अमृतसर में मकान का लेंटर गिरने से गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार बाबा मुख्तार सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुख्तार सिंह साथियों के साथ गांव सैदपुर में एक पुराने मकान को गिराने का काम कर रहे थे, तभी अचानक मकान का लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से बाबा मुख्तार सिंह और अजेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाबा मुख्तार सिंह गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख में लंबे समय से सेवा कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे। जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे
पंजाब भाजपा के सदस्य और पूर्व दिहाती अमृतसर के प्रधान हरदयाल सिंह औलख ने बताया कि बाबा मुख्तार सिंह ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और समाज भलाई के कार्यों में समर्पित कर दिया था। बाबा मुख्तार सिंह जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करते थे। लोगों के मुफ्त घर बनवाने तक का काम करते थे। लोगों के दुख-दर्द में शामिल होना उनकी पहचान बन चुका था। परिवार की अपील पर मकान गिराने पहुंचे थे
उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी बाबा मुख्तार सिंह सेवा कार्य में ही जुटे हुए थे। एक परिवार ने उनसे अनुरोध किया था कि उनका पुराना और जर्जर मकान गिराकर उसका मलबा हटा दिया जाए। परिवार ने कहा था कि हमारा मकान गिराकर इसका मलबा जिस सेवा में लगाना है लगा सकते हो। इसी अनुरोध पर बाबा मुख्तार सिंह खुद वहां पहुंचे और मकान को गिराने के कार्य में लग गए। लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया
इसी दौरान अचानक मकान की छत और लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। बाबा मुख्तार सिंह उसके नीचे दब गए। उनके साथ मौजूद एक 13 वर्षीय बच्चा भी मलबे की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
Source link

