अबोहर में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव: एक सप्ताह पुराना होने से पहचान नहीं, आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी – Abohar News

अबोहर में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव:  एक सप्ताह पुराना होने से पहचान नहीं, आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी – Abohar News




फाजिल्का के अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित मलूकपुरा माइनर (नहर) से रविवार दोपहर को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर दो अबोहर की पुलिस ने सामाजिक संस्था ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, नर सेवा नारायण समिति को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ रोड से गुजरने वाली मलूकपुरा नहर में एक शव बह रहा है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर और जगदेव बरार तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकालकर किनारे पर किया। इसके तुरंत बाद स्थानीय थाना नंबर दो की पुलिस को इस बात की इत्तला दी गई। करीब एक सप्ताह पुराना है शव, हुलिए से पहचान की कोशिश सूचना पाकर थाना नंबर दो से हवलदार सतपाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। समिति के सदस्यों और पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है और पानी में रहने के कारण काफी गल चुका है, जिससे मृतक की तात्कालिक पहचान करने में काफी मुश्किल आ रही है। हुलिए की बात करें तो मृतक ने नीले रंग की कैपरी और चेकदार शर्ट पहनी हुई है। शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया, पुलिस ने की अपील पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को अगले 72 घंटों के लिए अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में सुरक्षित रखा गया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में उसके हुलिए का इश्तिहार भेजा जा रहा है ताकि लापता लोगों के रिकॉर्ड से इसका मिलान किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस और समिति ने आम जनता से अपील की है कि यदि पिछले एक सप्ताह के भीतर उनका या उनके किसी परिचित का कोई युवा लड़का लापता हुआ है, तो वे तुरंत थाना नंबर दो अबोहर पुलिस या नर सेवा नारायण सेवा समिति से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *