बचपन में चाचा ने पिता बेदखल किया,बदले के लिए मर्डर: मोहाली से 190 KM दूर शव पानीपत लाया, यहां दोस्त की भी गोली मारकर हत्या – Panipat News
पानीपत के एक युवक ने प्रॉपर्टी विवाद में डबल मर्डर कर दिया। पहले पंजाब के डेराबस्सी में गोली मारकर चाचा की हत्या की, इसके बाद पानीपत में दोस्त को बुलाकर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की राहुल (45) और अंकुश (25) के रूप में हुई। राहुल डेरा बस्सी में ही अपना कारोबार करता था। आरोपी साहिल ने चाचा राहुल के ऑफिस पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।इसके बाद उसके शव को गाड़ी में डालकर पानीपत ले आया। पानीपत पहुंचते ही आरोपी ने दोस्त अंकुश को भी बुला लिया। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। साहिल ने अंकुश की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों को रोड पर फेंककर फरार हो गया। मृतक अंकुश एक सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट था। करीब 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, अंकुश और आरोपी साहिल पर मारपीट के एक मामले में पहले भी एक एफआईआर दर्ज है। पहले सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… यहां पढ़िए, परिजनों ने पुलिस को क्या शिकायत दी…
Source link

