लुधियाना में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग का VIDEO: ग्यासपुरा चौक पर सरेआम युवक को कार में ठूंसा, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News

लुधियाना में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग का VIDEO:  ग्यासपुरा चौक पर सरेआम युवक को कार में ठूंसा, CCTV में कैद हुई वारदात – Ludhiana News




लुधियाना के ग्यासपुरा चौक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप के पास से सरेआम एक युवक का अपहरण कर लिया गया। वारदात का एक-एक पल पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर इलाके में दहशत का माहौल है। भीड़भाड़ वाले चौक से सरेआम उठाया जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक गयासपुरा चौक के पास खड़ा था। तभी अचानक वहाँ एक काले रंग की कार आकर रुकती है। कार में से कुछ बदमाश नीचे उतरते हैं और चौक पर खड़े युवक को जबरन पकड़ लेते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो से तीन लोग युवक को घसीटते हुए अपनी कार के पास लेकर आते हैं। फोटो में देखें क्या हुआ……. पूछने आए लोगों को धमकाया, 6 बदमाशों ने मिलकर की वारदात इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए कार में कुल 6 बदमाश सवार होकर आए थे। जब बदमाश युवक के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे, तो सड़क पर चल रहे कुछ राहगीर और स्थानीय लोग बीच-बचाव करने और पूछने के लिए आगे आए। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उन्हें कुछ भी बताने के बजाय डरा-धमका कर पीछे हटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक को जबरदस्ती कार के अंदर ठूंसा और पलक झपकते ही गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। फैक्ट्री कर्मचारी बताया जा रहा है युवक शुरुआती जानकारी के अनुसार,जिस युवक को बदमाश जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं, वह स्थानीय किसी फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक को किस रंजिश के तहत उठाया गया है और अपहरण करने वाले कौन थे। पुलिस जांच में जुटी सरेराह हुई इस किडनैपिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काले रंग की कार और बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।SHO साहनेवाल ने बताया इस वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *