वाहन चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चेारी की मोटरसाइकिल बरामद की – Ludhiana News

वाहन चुराने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चेारी की मोटरसाइकिल बरामद की – Ludhiana News



लुधियाना| थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रोज गार्डन कैंटीन पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सुखराम नगर के रहने वाले चंदन कुमार ने बताया कि 16 जून को सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अपना काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB-91-E-7159) रोज गार्डन कैंटीन पार्किंग के पास खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब उन्होंने देखा, तो उनका मोटरसाइकिल वहां से गायब था। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया था। चंदन कुमार के बयानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने रोज गार्डन से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल कर ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *