फाजिल्का में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ठगी: कार खरीदने के नाम पर 5 हजार रुपए ऐंठे, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Fazilka News

फाजिल्का में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ठगी:  कार खरीदने के नाम पर 5 हजार रुपए ऐंठे, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Fazilka News




फाजिल्का के कैंट रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसे कार बेचने का झांसा देकर 5 हजार रुपए की टोकन मनी ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली गई। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित प्रिंस वर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से “कार बाजार” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में रोजाना पुरानी कारों की तस्वीरें और बिक्री संबंधी जानकारी साझा की जाती थी। हाल ही में उन्हें ग्रुप में दिखाई गई एक कार पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कार बुक करने के लिए 5 हजार रुपए टोकन मनी के रूप में मांगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी प्रिंस वर्मा के अनुसार, उन्होंने विश्वास करते हुए ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें कार देखने के लिए एक लोकेशन भेजी। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। पीड़ित का कहना है कि बाद में अपने स्तर पर की गई जांच में पता चला कि इस तरह ठगी का शिकार होने वाले लोगों को ग्रुप से हटा दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, अबोहर और अन्य क्षेत्रों के कई लोग भी इसी तरह के जाल में फंस चुके हैं। उन्हें ऐसे करीब 20 पीड़ितों की जानकारी मिली है। प्रिंस वर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन डील में बिना पूरी जांच-पड़ताल किए अग्रिम राशि न भेजें। बताया जा रहा है कि संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में अभी भी एक हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *