लुधियाना में दूसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत: नींद में उठकर गया बाथरुम, पैर तिलकने से सड़क पर गिरा – Ludhiana News

लुधियाना में दूसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत:  नींद में उठकर गया बाथरुम, पैर तिलकने से सड़क पर गिरा – Ludhiana News




लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित समराट कॉलोनी गली नंबर 2 में एक मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। सुबह लोगों ने गली में खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक सुबह बाथरूम जाने के लिए उठा था और पैर फिसलने से नीचे गिर गया। 17 वर्षों से रह रही था लुधियाना मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला था। वह पिछले करीब 17 वर्षों से लुधियाना में रह रहा था और ग्यासपुरा की समराट कॉलोनी में किराये पर रहता था। मृतक के दोस्त गोपाल ने बताया कि अनिल एक फैक्ट्री में काम करता था, जहां साइकिलों की सीटें बनाई जाती हैं। उसका परिवार फिलहाल लुधियाना में नहीं रह रहा था। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। लोगों ने गली में खून से लथपथ देखा शव पड़ोसी शोभा लाल ने बताया कि सुबह लोगों ने फोन कर सूचना दी कि अनिल का शव गली में पड़ा हुआ है। बाद में पता चला कि वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा है। हादसा 15 जून की सुबह करीब 4 बजे हुआ। मामले की जांच कर रहे होमगार्ड सब-इंस्पेक्टर शाम लाल ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार ने कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनिल सुबह बाथरूम जाने के लिए उठा था और पैर फिसलने के कारण दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *