चंडीगढ़ मेंढाई महीने बाद निगम की बैठक: 24 को F&CC और 29 जून को होगी हाउस की मीटिंग, पार्षदों के बायकाट के बाद से पेंडिंग – Chandigarh News

चंडीगढ़ मेंढाई महीने बाद निगम की बैठक:  24 को F&CC और 29 जून को होगी हाउस की मीटिंग, पार्षदों के बायकाट के बाद से पेंडिंग – Chandigarh News




शहर में ठप पड़े विकास कार्यों और पार्षदों के भारी विरोध के आगे आखिरकार नगर निगम को झुकना ही पड़ा। लंबे इंतजार और खींचतान के बाद मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र जारी कर वित्त एवं अनुबंध कमेटी (FCC) और निगम सदन (General House) की तारीखें तय कर दी हैं। FCC की बैठक 24 जून को और जनरल हाउस की आम बैठक 29 जून को होगी। दिलचस्प बात यह है कि अमूमन मीटिंग से 4-5 दिन पहले नोटिस जारी होता है, लेकिन इस बार विपक्ष के भारी दबाव के कारण मेयर ने कई दिन पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है। अप्रैल के बाद से अब तक शहर में नगर निगम की कोई बैठक नहीं हो सकी थी। इस कारण टलती रहीं बैठकें दरअसल, यह पूरा विवाद अधिकारियों और पार्षदों के बीच टकराव का नतीजा है। सदर्न सेक्टर्स (दक्षिणी सेक्टरों) की सफाई का जिम्मा ‘लायंस कंपनी’ को देने के लिए सदन में एक प्रस्ताव पास हुआ था, क्योंकि कंपनी ने सबसे कम बोली (Lowest Bid) लगाई थी। लेकिन निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस प्रस्ताव को लागू करने से इनकार कर दिया। कमिश्नर के इस फैसले को पार्षदों ने ‘अधिकारियों की मनमानी’ करार दिया। इसके विरोध में भाजपा और कांग्रेस सहित तमाम पार्षदों ने एकजुट होकर बैठक का बायकाट करने की चेतावनी दे डाली थी। विपक्ष के नेता और ‘आप’ पार्षद हरदीप सिंह और जसबीर बंटी ने इस मुद्दे पर सीधे मेयर को घेरा था। 4 बड़े सवाल जो इस बैठक को बनाएंगे हंगामेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *