मोहाली के होटल में बर्थडे पार्टी में विवाद, पिस्तौल तानी: साथियों ने युवक पर किया हमला, पिस्टल के बट से किया अटैक – Kharar News
मोहाली के एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने एक युवक ने अपने ही साथियों पर मारपीट कर पिस्तौल तानने का आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट में एक युवक घायल भी हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी शिकायतकर्ता नवदीप सिंह के अनुसार, उनकी बड़ी बहन नवनीत कौर का जन्मदिन था। उनके जीजा हरमनदीप सिंह ने मोहाली के एक होटल में पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान कुछ मेहमानों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि हरमनदीप सिंह के दोस्त डेविड अरोड़ा के साथ आए हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बराड़ ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों की ओर तान दी। इससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। पिस्तौल के बट से किया अटैक
शिकायत में आगे कहा गया है कि होटल के अंदर हुए झगड़े के बाद आरोपी परिसर के बाहर आ गए। वहां दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बराड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्ग ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।, मारपीट के दौरान पिस्तौल के बट से भी वार किया गया, जिससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को छुड़वाया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ। पुलिस ने दर्ज किया है बयान पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज किया और मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया है। जांच अधिकारी एएसआई दौलत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिस्तौल के इस्तेमाल और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Source link

