मानसा में अग्निवीर जवान की सड़क हादसे में मौत: 2 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था, डिवाइडर से टकराई बाइक – Mansa News

मानसा में अग्निवीर जवान की सड़क हादसे में मौत:  2 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था, डिवाइडर से टकराई बाइक – Mansa News




मानसा में सड़क हादसे में एक अग्निवीर जवान की मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। मृतक अग्निवीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसके लिए सेना की एक टुकड़ी मानसा सिविल अस्पताल पहुंची और पार्थिव शरीर को गांव ले गई। मृतक जवान की पहचान मानसा जिले के गांव मंडेरना निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई है। बलवीर भारतीय सेना में 14 अगस्त 2021 को अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुए थे। यह हादसा मानसा में नेहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज के नजदीक हुआ। बलवीर सिंह दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। उनके चाचा ने बताया कि वह किसी निजी काम से मानसा गए थे। इसी दौरान उनका मोटरसाइकिल सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उनकी जान चली गई। राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार बलवीर अविवाहित थे और उनके परिवार में माता-पिता तथा भाई-बहन हैं। अग्निवीर बलवीर सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव मंडेरना में किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद भारतीय सेना की एक टुकड़ी मानसा सिविल अस्पताल पहुंची। पूर्व सैनिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सेना पार्थिव शरीर को गांव मंडेरना ले गई। थाना सिटी-2 के प्रभारी गुरतेज सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह के पिता रूप सिंह के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *