जालंधर डबल मर्डर, बदले की खूनी कहानी: पिटाई का लेना था बदला, गैंस्टर जोगा ने पिस्टल-गोलियां दिए, सौरभ को मारने पहुंचा पप्पू खुद शिकार बना – Jalandhar News
जालंधर में बीते शुक्रवार सिमरनजीत और सौरभ के गोलियां मारकर हुए मर्डर में नए खुलासे हुए हैं। ये डबल मर्डर जोगा फोल्ड़ीवाल और उसके एंटी गैंग मागी की आपसी रंजिश और बदले की खूनी कहानी बयां कर रहा है। पिटाई के बदला लेने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी। हालांकि इसमें एक शिकारी भी शिकार हो गया। जानिए कैसे शुरू हुआ यह बदले का खूनी खेल सौरभ की मौत के बाद जोगा फोल्ड़ीवाला ने जिम्मेदारी ली
जालंधर के न्यू दशमेश नगर में हुए डबल मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि सौरभ और सिमरनजीत उर्फ पप्पू की हत्या की जिम्मेदारी वह और उसका गिरोह लेते हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि इन्होंने जेल में उनके साथी सुखमन बराड़ को नुकसान पहुंचाया था और यह उसी का परिणाम है। साथ ही पोस्ट में यह भी कहा गया कि पप्पू पहले उनका साथी था। गैंगस्टर ने सौरभ के साथियों को भी धमकी देते हुए लिखा कि जो लोग उसके साथ जेल में हैं या बाहर हैं, अब उनकी बारी है। पोस्ट के अंत में जोगा फोलड़ीवाल और खत्री ग्रुप नवांशहर का नाम लिखा गया। 2 लोगों की अरेस्ट और असलहा बरामद होने की चर्चा
सिमरनजीत और सौरभ मर्डर केस में पुलिस छानबीन में लगी है। सीसीटीवी फुजेज से 7 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कुछ 9 लोग इस घटना में शामिल थे। 2 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मामले में 2 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल पिस्टल और 15 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं। बरामद पिस्टल 2 लाख रुपए कीमत का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Source link

