जालंधर के बिल्गा में एक्सीडेंट में एक की मौत: 2 बाइक एक-दूसरे से भिड़ीं, बेगमपुर का रहने वाला था युवक, मौके पर ही तोड़ा दम – Nakodar News
नकोदर (नूरमहल) के पास बिलगा में 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। यह हादसा गांव मुई के पास हुआ।
बेगमपुर के सरपंच हरकमल सिंह ने बताया कि हादसे में बेगमपुर निवासी रविंदर कुमार रवि पुत्र मनोहर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेगमपुर निवासी परमजीत सिंह पम्मा पुत्र जोगा सिंह गंभीर घायल हो गया।
सरपंच ने बताया कि दोनों युवक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे और बिलगा से अपने गांव बेगमपुर लंच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव मुई में शंकर पुत्र संतोष तेज रफ्तार आ रहा था। बाइक न संभलने के चलते उसने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंदर कुमार रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परमजीत पम्मा और शंकर दोनों को गंभीर चोटें आईं। शंकर की हालत नाजुक बताई जा रही है, और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर रेफर किया गया है। थाना बिलगा पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की
घटना की सूचना मिलने पर थाना बिलगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच की। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
Source link

