लुधियाना में रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़: नमित गैंग के गुर्गे शहर में एक्टिव, कारोबारियों को धमकाकर व फायरिंग कर वसूलते थे पैसे – Ludhiana News

लुधियाना में रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़:  नमित गैंग के गुर्गे शहर में एक्टिव, कारोबारियों को धमकाकर व फायरिंग कर वसूलते थे पैसे – Ludhiana News




लुधियाना में कारोबारियों को रंगदारी की धमकियां देने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने बड़ी वारदात से पहले ही आरोपियों की पहचान कर उन पर मामला दर्ज कर दिया है। यूरोप में बैठा गैंगस्टर नमित अपना गिरोह शहर में चला रहा है। उसके गुर्गे कारोबारियों को धमकाकर और फायरिंग करके उन्हें डराते धमकाते थे। थाना सदर की पुलिस ने नमित शर्मा सहित कुछ अन्य युवकों पर मामला दर्ज किया है। ये गैंग लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कारोबारियों को टारगेट करता था। शाम नगर का रहने वाला है गैंग का सरगना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार गिरोह का कथित सरगना लुधियाना के श्याम नगर का निवासी नमित शर्मा है, जो फिलहाल यूरोप में रह रहा है। पुलिस का दावा है कि नमित शर्मा के खिलाफ पहले से सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह विदेश में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को निर्देशित करता था। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर में भाई हिम्मत सिंह नगर निवासी अभिजीत सिंह उर्फ मंड, जवाहर नगर निवासी मनिया साहनी, भाई हिम्मत सिंह नगर निवासी अंकुश यादव, सुखमन सिंह, शिंगार सिनेमा रोड निवासी युवराज सिंह उर्फ हरमन, नमित शर्मा तथा उनके अन्य अज्ञात साथियों को नामजद किया गया है। “नमित गैंग” के नाम से जाना जाता ये गिरोह पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे। कई मामलों में कथित तौर पर अपने निशाने पर मौजूद लोगों की संपत्तियों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया जाता था, ताकि उन्हें भारी रकम रंगदारी के रूप में देने के लिए मजबूर किया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह “नमित गैंग” के नाम से जाना जाता है। गिरोह के लोग अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई में भी शामिल जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई में भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीमावर्ती क्षेत्रों से हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाकर लुधियाना समेत पंजाब के अन्य शहरों में सप्लाई करते थे। यह काम कथित तौर पर गिरोह के सरगना के निर्देशों पर किया जाता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी अमृतसर के सीमावर्ती इलाके से हथियार और हेरोइन की खेप मंगवाने की तैयारी में थे। इसके अलावा गिरोह लुधियाना में एक बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार एक प्रमुख कारोबारी को रंगदारी के लिए निशाना बनाने की साजिश भी रची जा रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(1) (संगठित अपराध), 111(2) (संगठित अपराध से अर्जित संपत्ति), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 308(2) (जबरन वसूली), एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *