बठिंडा में शराब ठेका कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद – Bathinda News

बठिंडा में शराब ठेका कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा:  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद – Bathinda News




बठिंडा पुलिस ने शराब की दुकान के कर्मचारी की हत्या के एक ‘अंधे कत्ल’ (बिना सुराग वाले मर्डर) का मामला सुलझा लिया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SPD) जसमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बाजाक गांव में एक शराब की दुकान के कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का मोबाइल फोन अपने साथ ले लिया था। उन्होंने कुछ दिन पहले एक अन्य मोबाइल फोन भी चोरी किया था। जब मृतक के मोबाइल का सिम कार्ड चोरी किए गए फोन में डाला गया और उसे चालू किया गया, तो पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ पहले से कई केस गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोबिंद सिंह उर्फ शिंदा और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अक्सर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। गोबिंद सिंह उर्फ शिंदा के खिलाफ पहले से ही एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह दो मामलों में भगोड़ा घोषित है। हरप्रीत सिंह के खिलाफ भी चार मामले दर्ज हैं। पुलिस टीमें यह पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जांच कर रही हैं कि आरोपियों ने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *