20 साल से नहीं बनी गली, ग्रामीणों का प्रदर्शन: पठानकोट के मनवाल में लोगों ने जताया रोष, बोले- अब आश्वासन नहीं, काम चाहिए – Pathankot News

20 साल से नहीं बनी गली, ग्रामीणों का प्रदर्शन:  पठानकोट के मनवाल में लोगों ने जताया रोष, बोले- अब आश्वासन नहीं, काम चाहिए – Pathankot News




पठानकोट के गांव मनवाल में पिछले 20 वर्षों से गली का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 2 और 9 के निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द गली निर्माण की मांग की। जोगिंदर पाल, बलकार सिंह, केवल कृष्ण और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गली का निर्माण लगभग दो दशकों से नहीं हुआ है। इसके कारण उन्हें दैनिक जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में गली की स्थिति और भी खराब हो जाती है। प्रदर्शनकारी बोले- तुरंत शुरू हो काम जिससे पानी भर जाता है और लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में मुश्किल होती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी गली का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि वे अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर विकास कार्य देखना चाहते हैं। इस संबंध में गांव की सरपंच रजनी के पति से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई ग्रांट प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सरकार से ग्रांट मिलेगी, इस मोहल्ले की गली का निर्माण कार्य प्राथमिकता से करवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *