पठानकोट में ओवरब्रिज से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 युवक जख्मी: ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा; लोगों ने घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया – Pathankot News

पठानकोट में ओवरब्रिज से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 युवक जख्मी:  ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा; लोगों ने घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया – Pathankot News




पठानकोट-जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरना ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली दीनानगर की ओर जा रही थी और खाली थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे साइड मार दी, जिसके चलते यह हादसा हो गया। ट्रॉली के ओवरब्रिज से नीचे गिरते ही उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, घायलों की पहचटान अभी नहीं हो पाई है।
ओवरब्रिज से गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ जोरदार धमाका
प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दीनानगर की ओर जा रही थी और खाली थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसे साइड मार दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। जिससे तेज धमाका हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। लोगों की तत्परता के कारण घायलों को समय रहते उपचार मिल सका। हालांकि, तीनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण
लोगों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस द्वारा उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।
पठानकोट-अमृतसर रोड पर बाधित हुआ ट्रैफिक
बता दें, हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, हादसा देर रात हुआ। जिसके चलते लोगों को कुछ खास परेशानी नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर यातायात को सुचारू किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ट्रक चालक की भूमिका और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *