लुधियाना में कार से 19.90 करोड़ की हेरोइन पकड़ी: DRI की कार्रवाई में एक आरोपी अरेस्ट; ड्रग नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी टीम – Ludhiana News

लुधियाना में कार से 19.90 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:  DRI की कार्रवाई में एक आरोपी अरेस्ट; ड्रग नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी टीम – Ludhiana News




लुधियाना। खुफिया सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 9.948 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 19.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, DRI अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक वाहन में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने लुधियाना के बाहरी इलाके में निगरानी शुरू की। 12 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान DRI टीम और संदिग्ध वाहन के बीच हाई-स्पीड पीछा हुआ। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद अधिकारियों ने वाहन को घेरकर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे भूरे रंग के बैकपैक से 18 पैकेट बरामद हुए। जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) पाया गया।अधिकारियों के मुताबिक, 18 पैकेटों का कुल वजन 9.948 किलोग्राम निकला। इसके अलावा वाहन से 1 लाख 64 हजार 500 रुपए नकद भी बरामद किए गए। DRI ने हेरोइन, तस्करी में इस्तेमाल की गई कार, मादक पदार्थ छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया बैकपैक और बरामद नकदी को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किसे पहुंचाया जाना था। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *