चंडीगढ़ नगर निगम असिस्टेंट कमिश्नर के साथ ATM फ्रॉड: ज्चेलर्स शॉप से की खरीदारी, शराब के ठेके पर किया यूज, हजारों की नकदी निकाली – Kharar News

चंडीगढ़ नगर निगम असिस्टेंट कमिश्नर के साथ ATM फ्रॉड:  ज्चेलर्स शॉप से की खरीदारी, शराब के ठेके पर किया यूज, हजारों की नकदी निकाली – Kharar News




चंडीगढ़ नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार शर्मा के साथ एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर उनके खाते से करीब 67 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 जून को खरड़ के सन्नी एन्क्लेव स्थित ग्रीन मार्केट के एक एटीएम में हुई। मोहाली के खरड़ निवासी राकेश कुमार शर्मा (57) अपनी पत्नी नीसा शर्मा के साथ बलौंगी जा रहे थे और नकदी निकालने के लिए एटीएम बूथ पर रुके थे। एटीएम बूथ पर बदला कार्ड राकेश शर्मा ने जैसे ही 5 हजार रुपए निकालने की प्रक्रिया शुरू की, तभी करीब 35 वर्षीय एक युवक एटीएम के बाहर आ गया। इसी दौरान राकेश शर्मा का चश्मा नीचे गिर गया। युवक ने उनका ध्यान चश्मे की ओर दिलाया और इसी मौके का फायदा उठाकर कथित तौर पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी ने असली कार्ड अपने पास रख लिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। पीड़ित को उस समय कार्ड बदले जाने का आभास नहीं हुआ। अलग-अलग जगह प्रयोग किया कार्ड कुछ देर बाद आरोपी ने बदले हुए कार्ड का उपयोग कर उनके खाते से पैसे निकालने शुरू कर दिए। उसने सबसे पहले चंडीगढ़ स्थित कोहिनूर ज्वेलर्स से 41 हजार 590 रुपए की खरीदारी की। इसके बाद विभिन्न एटीएम से 10-10 हजार रुपए की दो नकद निकासी और 5 हजार रुपए की एक अन्य निकासी की गई। इसके अतिरिक्त, 1,140 रुपए का भुगतान एक शराब ठेके पर भी किया गया। अकाउंट में छोड़े मात्र 102.84 रुपए शाम को जब राकेश शर्मा ने अपना बैंक खाता जांचा, तो उसमें मात्र 102.84 रुपए शेष थे। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। राकेश शर्मा ने ज्वेलरी शोरूम से प्राप्त सीसीटीवी तस्वीरें और खरीदारी के बिल पुलिस को सौंपे। जिसके बाद अब थाना सिटी खरड़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सन्नी एन्क्लेव पुलिस पोस्ट इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *