फाजिल्का में मां-बेटा 263 ग्राम हेरोइन सहित अरेस्ट: पुलिस को देखकर किया भागने का प्रयास; आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे – Fazilka News

फाजिल्का में मां-बेटा 263 ग्राम हेरोइन सहित अरेस्ट:  पुलिस को देखकर किया भागने का प्रयास; आरोपियों पर पहले भी कई मुकदमे – Fazilka News




फाजिल्का की अरनीवाला पुलिस ने मां-बेटे को 263 ग्राम हेरोइन सहित अरेस्ट किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। जांच अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई गंग कैनाल नहर के पास पहुंची तो बाइक सवार एक लड़का और एक महिला पुलिस पार्टी की गाड़ी को देखकर भागने लगे कि उन्हें पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू कर पहचान पूछी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके बाद मौके पर डीएसपी जलालाबाद को बुलाया गया और उनकी हाजिरी में बाइक की तलाशी लेने पर 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान प्रवीण रानी पत्नी लखविंदर सिंह और करण सिंह पुत्र लखविंदर सिंह वासी अमीर खास के रूप में हुई है । हालांकि उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला पर पहले पांच मुकदमे दर्ज है । जबकि उसके लड़के पर भी दो मुकदमे दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *