फरीदकोट के गुरुद्वारे में सिख संगठनों ने योग क्लास रुकवाई: लंगर हाल में योगाभ्यास करवाने पर हंगामा, कहा-सिख समाज में योग का महत्व नहीं – Faridkot News

फरीदकोट के गुरुद्वारे में सिख संगठनों ने योग क्लास रुकवाई:  लंगर हाल में योगाभ्यास करवाने पर हंगामा, कहा-सिख समाज में योग का महत्व नहीं – Faridkot News


फरीदकोट के गुरुद्वारे में योग क्लास का विरोध।

फरीदकोट के ग्रीन एवेन्यू के गुरुद्वारा साहिब में पंजाब सरकार की योजना के तहत चल रही सीएम योगशाला की कक्षा का सिख संगठनों के द्वारा विरोध किया गया। संगठन से जुड़े नेताओं और युवाओं ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर योग कक्षा को बंद करवाया और गुरुद्वारा साहिब

.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ऑल इंडिया किसान यूनियन एकता फतेह के नेतृत्व में सिख संगठनों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अपील की थी कि गुरुद्वारा साहिब में योग कक्षाओं की बजाय सिख धर्म से संबंधित गतिविधियां, जैसे गुरबाणी शिक्षा, दस्तार सजाने की कला तथा सिख इतिहास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

इसी क्रम में जब संगठनों को गुरुद्वारा ग्रीन एवेन्यू में सीएम योग कक्षा लगाए जाने की जानकारी मिली तो किसान नेता शरणजीत सिंह सरां व पंथक नेता गुरसेवक सिंह भाणा की अगुवाई में सिख युवा पहुंचे और कक्षा बंद करवा दी।

घरों और पार्कों में करें योग

इसके साथ ही गुरुद्वारा कमेटी से भविष्य में इस प्रकार की कक्षाएं न लगाने की अपील भी की। इस मौके संगठन नेताओं ने कहा सिख समाज मे योग का कोई महत्व नहीं है। यदि संगत योगा करना चाहती है तो उन्हें अपने घर या पार्क में योगा करना चाहिए।

गुरुद्वारा साहिब में योग कक्षाएं बर्दाश्त नहीं

इस मौके पर बातचीत करते हुए पंथक नेता गुरसेवक सिंह भाणा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में योग कक्षाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में केवल धर्म से संबंधित गतिविधियां ही आयोजित की जानी चाहिए। गुरुद्वारा साहिब में योग करके समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *